क्षितिज में भास्कर जब उदित हो जाता।
फैला जाता अरुणिम आभा अम्बर पर।

जाग उठे सकल सृष्टि होती है हलचल।
मन मेरा फिरता है ज्यूँ अम्बर में बादल।

अम्बर में ज्यूँ ज्यूँ बढ़ता जाता दिनकर।
बदली बरसे धरती पर फैले हरी चादर।

खेत खलिहानों में लहलहाता है जीवन।
देता जाता है वनस्पति को नव जीवन।

बरसाए नीर जब घूमडकर आये बादल।
उमंगे हिलोरें लेती कर जाती पावन मन।

जब जब फिर आता नदी घाटी और वन।
मन मेरा फिरता है ज्यूँ अम्बर में बादल।