आप खोए हुए थे अपने ख्यालों में।
डूबे थे संस्कारो में धर्म की बातों में।
अहसास नही आत्मा कब मर गयी।
जमाना कहां से कहां पहुंचता गया।

विज्ञान हावी होता गया जमाने में।
इंसान न बना सका रोबोट बनाया।
प्रथम महिला सोफिया को बनाया।
कृत्रिम अक्ल युग में कदम बढाया।

रामबाबू सोफिया से हाथ मिलाया।
तो संवेदना सदा को अलविदा हुई।
कहने सुनने को सुख दुख रह गया।
वह शुभ दिन था पुनर्जन्म हो गया।

रामबाबू ने जमाने से संवाद बनाया।
असंवेदनशील ये जमाना होता गया।
माँ मरी बाप मरे कर्तव्य हावी हुआ।
संबंधों का समीकरण बिगड़ता गया।

डालते रहे मेसेज सोशल मिडिया में।
जहमत न उठाई एक पढ़ने के लिए।
अब कहने का कट पेस्ट होता गया।
तो सुनने का जमाना खत्म हो गया।

#सुरेश गुप्ता
स्वरचित