आप खोए हुए थे अपने ख्यालों में।
डूबे थे संस्कारो में धर्म की बातों में।
अहसास नही आत्मा कब मर गयी।
जमाना कहां से कहां पहुंचता गया।

कृत्रिम अक्ल युग में कदम बढाया।
विज्ञान हावी होता गया जमाने में।
इंसान न बना सका रोबोट बनाया।
प्रथम महिला सोफिया को बनाया।

रामबाबू ने सोफिया हाथ मिलाया।
वह शुभ दिन था पुनर्जन्म हो गया।
तब संवेदना सदा को अलविदा हुई।
कहने सुनने को सुख दुख रह गया।

और जब रामबाबू ने संवाद बनाया।
असंवेदनशील जमाना भी हो गया।
माँ मरी या बाप कर्तव्य हावी हुआ।
संबंधों का समीकरण बिगड़ता गया।

डालते रहे मेसेज सोशल मिडिया में।
जहमत न उठाई एक पढ़ने के लिए।
अब कहने का कट पेस्ट होता गया।
तो सुनने का जमाना खत्म हो गया।

#सुरेश गुप्ता
स्वरचित