विज्ञान वह बिगबैंग लेकर आया।
हिन्दूधर्म ने सदियों पहले बताया।
सृष्टि के आदि में एक स्फोट हुआ।
जिससे ही सृष्टि का निर्माण हुआ।

ओम ब्रह्मांड की आदिम ध्वनि है।
हिरण्यगर्भ द्वारा ब्रह्मांड रचित है।
ओम ब्रह्म ओम शाश्वत चेतना है।
ॐ अखिल ब्रह्मांड का द्योतक है।

पवित्र ये नाम रूप की जननी है। 
ओम गायत्री है त्रिदेव का वास है। 
ओम सागर है अनंत निराकारी है।
ॐ अनंत ब्रह्मांड मे सर्वव्यापी हैं।

ओम प्रणव है ओम ही धनुष है। 
आत्मा तीर लक्ष्य उसका ब्रह्म है।
लक्ष्य साधकर जिसका प्रयास हो।
जीवात्मा परमात्मा में विलीन हो।

ओम ईश्वर है और ओम  ब्रम्ह है। 
ओम ईश्वर पाने का लक्ष्य राह है।
भटकता मन बांधने में सक्षम है।
ओम पारलौकिक ध्वनि कंपन है।

#सुरेश गुप्ता
स्वरचित