अजो नित्यः शाश्वतोऽयं आत्मा अमर है
फिर क्यों हर रोज आत्मा मर जाती रहै

संस्कारो के बोझ की गठरी न उठा सके
जैसा व्यवहार देखते आत्मा हिलती रहे

अष्टशत दादी के नराधम पैर काट गया
लालच की पराकाष्ठा कलयुग बता रहा

संत मंच से बच्चे पैदा करो कहता रहा
दुविधा मे संत न गृहस्थ किन्नर हो गया

मिथ्या भाषण ही सत्य संभाषण हुआ
बेशर्मी से कहना या सुनना आम हुआ

न अब धरती फटेगी न आसमाँ गिरेगा
आत्मा अमर है अब कौन कह सकेगा

संस्कारो की वेदी पे अब तुम यज्ञ करो
आत्मा में प्राण प्रतिष्ठा का प्रयत्न करो

फिर इस धरा पर कृष्ण अवतरित होंगे
यदा यदा हि धर्मस्य के सत साक्ष्य देंगे