विकास की आपाधापी हो रही।
सब ही रोजी रोटी को भाग रहे।
गरीब असहाय खड़े कतारों में।
कुछ चढ़ चले डॉलर के देश मे।

देश मे अवसर खत्म होते गए।
पढ़लिखकर विदेश उड़ते चले।
कसमे खाते रहे देशभक्ति की।
कुछ चढ़ चले डॉलर के देश मे।

विदेशियों की सेवा में लगे हुए।
वे मां बाप देश को भुलाते गए।
देशनीति पर भाषण झाड रहे।
कुछ चढ़ चले डॉलर के देश मे।

काश संसाधन यहां यूज़ होते।
रोजगार के अवसर यहां होते।
लग जाते अपना देश बनाने में।
कुछ चढ़ चले डॉलर के देश मे।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित