शब्द निर्जीव है कहते मंत्रो में जोर नही।
वे सभी क्या शब्द शब्द पर उछलते नही।
आदिपुरुष महामानव विश्वगुरु होते रहते।
संस्कृति समय समय पर बदलती जाती।

पत्त्ते से आबरू ढकते अब कपड़े उतरते।
संस्कृति में संस्कार भी पल पल बदलते।
लंका पहले भी लगी है तेरी क्यों जलती।
पुराना छोड़ ये नया संस्कार धारण करती।

किसने मां का दूध पीया वे सब पर भारी।
भुआ के घर नही संस्कृति की लंका लगी।
साहित्य के नए आयाम वह तो छूते गए।
आप संस्कृति पर आघात मानते रह गए।

वे लुभाएंगे किसे इस इलेक्शन में आज।
जनता मांगती खाना रोजगार अब कहां।
आदिपुरुष के पीछे न छुप सकते अगर।
पालते क्या इन्हें शोरूम में सजाने तक।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित