मां गंगा की सेवा करे नसीब में आया
मां गंगा ने बुलाया ये अभियान चलाया
अदभुत नमामि गंगे कार्यक्रम चलाया
गंदगी स्वच्छ कर वहां कमल खिलाया
हर पार्टी से गंदा नाला यहां मोड़ लाए
विपक्षी पकडे बहती गंगा में धो डाले
दूर खड़े ईडी सीबीआई के सम्मन गए
शिकार जाल मे आए सम्मन कहाँ गए
गंगा मैली हो गयी वर्षो की गंदगी धोते
एक ही लक्ष्य था जो मिले स्वच्छ करे
चिराग रोंदता मंत्री रसूख से था खड़ा
गंदे जल में भी मंत्री मगर स्वच्छ रहा
घर मे नोट सजाए गंदगी छू नही पाए
भक्त जुलूस निकाले कोर्ट बचा लाये
वाशिंग मशीन तक पहुंचे वे धन्य हुए
न पहुंच पाए उनका अभियान चलाए
नदी का प्रदूषण उन्मूलन जरूरी रहा
सफाई करने में सदा सक्षम होते गए
जीवनदायनी में भ्रष्टाचार के नाले बहे
दूर से जो आए गंगा स्वच्छ कर डाले
कई हितधारकों की भी भूमिका रही
मंत्रालय केंद्र-राज्य समन्वय खेल था
बखूबी खेलते अम्पायर आउट हुए
केंद्र राज्य निगरानी तंत्र मजबूत था
उद्योग कचरे के लिए उद्योग मित्र था
पब्लिक प्राइवेट पार्टनर अव्वल रहा
मंत्रालय केंद्रित थे भ्रष्टाचार रुका था
स्वच्छ निधि में आप सहयोग करते
सभ्यता संस्कृति विरासत के प्रतीक
राष्ट्रीय गंगा को आप सुरक्षित करते
गंगा पाप नाशिनी सेंकडो पापी तारे
मां कल्याण करे वह कीचड़ से उबारे
