कम्पनी के नियामक से गठबंधन मजबूत हुए
नकली घाटे से बिल बढे घोटाला उजागर हुए

नियामक से मिले घाटा बिजली बिलों पर चढ़े
बिजली निजी वितरण से बिल सुरसा सा बढे

ऑडिट के नाम आम आदमी पार्टी विजयी हुई
जनता की कमर टूटी भाग पार्टी के छींका फुटे

वितरण में तड़का लगा बिज़नेस मॉडल बनाए
पाँच डॉलर खर्च कर पांच सौ में आयात करे

नुकसान जायज बता जनता का बिल बढाए
पांच सौ से बचे मॉरीशस शैल कंपनी से आए

बिजली कम्पनी घाटे से सबको चुना लगाए
सदी का महान घोटाला है शेयर भाव बढ़ाए

बैंक इन्शुरन्स शेयर खरीदे लाभ नजर आए
ऐसा माहौल है सेठ देश को दांव पर लगाए

खरबूजा छुरी पर गिरे छुरी खरबूजे पर गिरे
कटता सदा खरबूजा ही आदमी इसे समझे

जनता की जेब कटती सेठ का मुनाफा बढे
न्याय किसे मिले ऐसा बिज़नेस मॉडल है ये