यादे धुंधली पडती याददाश्त साथ छोड़ती।
थे वे हसीन पल जीवंत थी बरसती चांदनी।
खिलखिलाए गमगीन मन वो पूनम की रात।
बरसा अमृत पत्तो से छन कर आई चांदनी।
अमावस की वह रात सजी तारो की बारात।
मनोदशा भुल दिल छू गई हुआ दिल बेताब।
तारो भरी भोर क्षितिज में अरुणाभ व्योम।
खोते जाते तारे हल्के हल्के बढे आफताब।
मन बहकाए हौले से चलती भोर की पवन।
बारिश में भीगी मिट्टी धरा की सौंधी महक।
दिल बेकाबू करते वे दिन दिल जाता मचल।
स्वर्ग हौले हौले जैसे धरती पर जाता उतर।
विकासवाद में खोए हो गए कांक्रीट जंगल।
चहकते पंछी खोए पेड़पौधे और सुंदर वन।
सफर में अभावों से निकले मगर हुए दीन।
कदम बढे उस दुनिया मे जो है भावविहीन।
#सुरेश_गुप्ता
#स्वरचित

