आने भर को दस्तक दी सावन ने।
बेताब मन डूब जाए तेरे आँचल में।
झुलस रहा नदी वन और मेरा मन।
आन मिलो प्रिय अबकी सावन में।

मन उदास है मोर नाचते आंगन में।
घुमड घुमड़ छा रहे है मेघ गगन में।
हरा कालीन बिछा बंजर जमीन में।
कब छाए यह हरियाली मेरे मन मे।

बरसा गए पहली फुहार जो बादल।
तन बदन में आग लगाए ये बादल।
चकोर ताकने लगे है घुमड़ते बादल।
राह ताक रही मैं आ जाओ साजन।

प्रेम की मदहोशी मीठी मीठी बाते।
आओ प्रिय दूरियां मिटाए सावन में।
बेला है सुखद हो मिलन साजन से।
आन मिलो प्रिय अबकी सावन में।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित और मौलिक