रात में कुते रोते आवाज़ दिल कचोटती है।
भय फैला है अनहोनी का खौफ छाता है।
ऐसा समाज न था चारो ओर खुशियां थी।
अच्छा अहसास था जीवन मे उल्लास था।
 
समाज बदलते गए अंदर से टूटते जाते है।
नातो से दूरियां बना अपने लिए कमाते है। 
भौतिकता हावी दबे जरूरतों के बोझ तले।
साथ जीना छोड़ अपनी जरूरते बढा गए।
 
कॅरोना ने दस्तक दी परिभाषा बदल गई।
कैद हुए घरों मे रिश्ते यार दोस्त छूट गए। 
छूटा व्यापार धंधा जीवन का जोश उमंग।
न था जाना आना अपनी कैद में कैद हुए।
 
अभी देखना बाकी था कॅरोना का तांडव।
मृत्यु अटल सत्य पैसा सिफारिश बौने हुए। 
अस्पताल बेड दवाई एम्बुलेंस नदारद थी।
शमशान पर दाह को लकडियां कम पडे।
 
क्यो करते इतना स्वार्थ अहम ये भागदौड़
एक सीमा पर सब बेकार ईश्वर साथ रहे।

#सुरेश गुप्ता
स्वरचित