जिंदगी कुछ इस तरह कट रहे हैं
जैसे पेड़ों से पते गिर रहे हैं
जो पेड़ लदे रहते थे
फूलो और फलों से,
जिसकी रहती थी झुकीं डालियां
अब वो सूखने लगे शायद,
जड़ो में अब लगने लगे हैं चींटियां।
जिंदगी कुछ इस तरह कट रहे हैं
जैसे कट रहीं हो धुप से चटकती दोपहरिया
जैसे अकेले ठंड में ठुठुरता गरेड़िया
जैसे बारिश में मुसाफिर,
सर पर रख जा रहा हो गठरियां
कौन कह सकता कहां है जिंदगी की डगरिया
अपने ही हाथों से छुटी जा रही है
अपने ही रथों की डोरियां
जिंदगी कुछ इस तरह कट रहे हैं
जैसे कट रहीं हों पेड़ों की लकड़ियां
कुछ नहीं पता जिसे,
आगे आनेवाली घड़ियां!
-सीतेश आनन्द
