कल मदर डे था

हर कोई खुश था ,

कोई मां के साथ वाला फोटो‌ पोस्ट कर रहा था

कोई शेरों शायरी से मां को याद कर रहा था

कोई यू टउयब पर विडियो डाल रहा था

फिर भी‌ दोस्तों कोई ट्रेंड सामाचार ना बन‌ पाया

सच कहूं तो‌ ज्ञानी लोगों का मदर डे नहीं मन‌ पाया

एक बात बताता हूं हरदिन की तरह ,

मैंने मां को फोन‌ लगाया वो रोने‌ लगी आवाज सुनकर,

मेरा ह्रदय द्रवित हो उठा, आंखें छलक उठा बातें सुनकर

तभी ख्याल आया ,कितनों ने फोन लगाया होगा मां को

पता नहीं मुझे पर शायद बहुत कम ही ,

वो अनपढ़ मां तरस गयी होंगी ,फोन का इंतजार कर

सच कहूं मां रो ही होगी किसी कोने में ही

क्या मदर डे क्या फादर डे क्या अंदर डे?

जिसने हरपल मां को याद किया

उसने मनाया सच में हर डे !

हैप्पी मदर डे!

-सीतेश आनन्द