शीर्षक - सफर में जिंदगी

सफ़र में जिंदगी है।

या जिंदगी, एक सफर है।।

मुसाफ़िर हूं ,नहीं खबर है।

बस चला जा रहा हूं ,जो डगर है।।

नगण्य हर चीज,जो इधर- उधर है।

शाश्वत गतिमान हूं ,

चाहे दिन- रात का पहर है ।।

पता है मुझे गीता का ज्ञान ,हर ग्रंथों का सार।।

चलना तो पड़ेगा अविचल, अकेला ही।

भले क्यों न हो समक्ष, वृहद मायारूपी संसार।।

किस बात का घमंड, क्यों हो अकड़।।

भक्त तो था महाकाल का ,जिसके पास था विशेष वरदान।।

फिर न बच पाया, कहे तो रावण ,कंस , भस्मासुर।।

सफ़र में जिंदगी है।

या जिंदगी ,एक सफर है।।

मुसाफ़िर हूं, नहीं खबर है।।

पेड़ों से लिपटी लताएं,झुकी डालियां।

बस एक ही गीत गा रही।

जिनकी प्रतिध्वनि कानों में गूंज रही।।

ओ मुसाफ़िर ,तु हैरान हैं ,परेशान हैं।।

ढ़ूढ रहा ,कहां भगवान है?

तो झांक ले ,अपने अन्दर,वहीं तेरा भगवान है ।।

सफ़र में जिंदगी है।

या जिंदगी ,एक सफर है।।

मुसाफ़िर हूं, नहीं खबर है।।

-सीतेश आनन्द