तुझे तेरे वक्त ने बनाया है
मुझे मेरे वक्त ने बनाया था
विचारों का अंतर सिर्फ तेरे मेरे बीच नहीं
उनके और मेरे बीच भी था
बहुत लंबी सफर थी, थक गया हूं
और नया रास्ता चल ने की हिम्मत नहीं
मुझे इस मोड़ पे ही मर ने दो
मुझे मेरे विचारों के साथ मर ने दो
तू एक उगता सूरज है
नया ज्ञान नए खयालों की रोशनी ले के आ
में एक डूबता सूरज हूं
मुझे डूब जा ने दो
मुझे मेरे विचारों के साथ मर ने दो
मृत्यु की खूबसूरती को समझो
बहुत कुछ खत्म हो जता है
मुझे दफनाओ तो मेरे विचारों को भी दफना दो
मुझे मेरे विचारों के साथ मर ने दो
तुम एक नए किताब का पहला पन्ना हो
अपने नए विचारों से एक नयी कहानी लिखो
में एक पुराने किताब का आखरी पन्ना हूं
मुझे पलट जा ने दो
मुझे मेरे विचारों के साथ मर ने दो
में एक मुरझाया हुआ सुखा फूल हूं
मुझसे अब खुशबू की उम्मीद मत करो
मेरे अनुभवों का बीज लो
खिलो महको जग को सुरभित करो
मुझे मेरे विचारों के साथ मर ने दो
~जेडी
:::::::::

