चक्रव्यूह

बरसों बाद जबसे तुमसे मिला हूँ,

यूँ लगता है इक चक्रव्यूह में हूँ,

कितने द्वारों का है यह मालूम नहीं,

पर जिस द्वार भी देखता हूँ,

उस द्वार पे तुम खड़े हुए हो।

मुझे रोकते हो बाहर जाने से,

जैसे ठहर जाने को कहते हो,

तुम्हारे ही इर्द-गिर्द।

और मै इस चक्रव्यूह से

निकलने का दिखावा करता हूँ।।

पर सच कहूँ तो ये दिखावे झूठे हैं।

दरअसल मै... 

इससे बाहर नहीं जाना चाहता।


भला प्रेम के चक्रव्यूह से 

कौन बाहर जाना चाहेगा???


~ विनय सिंह