पता नहीं... मैं गलत हूँ या वक़्त,
पर सज़ा हर गुनाह की मुझे ही मिल रही है।
जो बातें मैंने की ही नहीं,
उनका इल्ज़ाम मेरे नाम लिखा जा रहा है।

जिनसे कोई रिश्ता, कोई वास्ता तक नहीं,
उनकी बरबादी में भी हिस्सेदारी मेरी बताई जा रही है।
और अजीब तो ये है...
जिन लोगों ने मुझसे सलाह माँगी,
मुझे जो सही लगा, वो कहा,
आज वही कहते हैं — 'गलत राह दिखाई तूने।'

शायद मैं गुनाहगार नहीं...
बस वक़्त का शिकार हूँ।