शोहरतों के दौर में
कुछ लोग बैठे इमान लिए।
इमान कब का बिक गया,
इन शोहरतों के दौर में।
इमान की अब कद्र कहाँ
अब कद्र कहाँ इंसान की।
शराफत भी कब की बिक गई
दिखावे के इस जहान में।
कुछ लोग बैठे रह गए
शराफत का पैगाम लिए।
नादान हैं वो जो आज़मा रहे
अपनी परछाई को इस जहान में।
अब असलियत ही बेईमान है,
झूठ ही है असल यहाँ।
सरेआम कत्ल हो रहे
हम ऐसे नपाक बाज़ार में।
