तेरे जाने के बाद

सब कुछ समेट लूंगी

कमरा,

किताब,

मेरा बचपना,

मेरी मुस्कुराहट।

पर जो कुछ इतनी नहीं समेटी जाएंगी वो हैं

तेरी यादों में बुने सपने,

सिसकते ख्वाब ,

भीगे पल,

अधूरी बातें,

तेरे आने का इंतजार

और अगर कुछ बिखरा रह जाएगा तो

वो होऊंगी मैं,

मेरी आंखों में ठहरा सूनापन,

और मेरे अंदर बसे तुम।।