कितनी राह अनोखी तेरी
मोड़ ही मोड़ हैं रस्ते भर में
सीधा-सहल कहीं भी नहीं है
कहीं कांटे ही कांटे हैं
कहीं कंकड़-पत्थर हैं
इक पतली सी पगडंडी है
न छैंया न पेड़ कहीं हैं
दुश्वारी तो तब बढ़ती है
जब राह में चलते-चलते किसी जंगल में
राह ख़तम हो जाती है
तो उस विराट सुनसाने में
हो दिशाहीन चलना पड़ता है
बस चलते रहना पड़ता है
मंज़िल कहीं न मिलती है
पर मौत करीब आ जाती है
सब.....
गुज़र जाता है यूं ही
बचपन बुढ़ापा जवानी
बेटी! बस तेरी यही है कहानी꫰
