सर पर अपनों का साया...
दुःख दर्द जिसके होने से समझ न आया,
जिसके होने से चीजों का न कोई मोल है,
वो पिता का साथ है जो सबसे अनमोल है...

जिसने हर परिस्थिति मे घर बार संभाला है,
दुनिया के ताने बाने से,न पड़ने दिया पाला है,
धुप हो, या हो वर्षा, नित दिन जिसने किया है,
वो बस एक ही नाम,वो है पिता का नाम...
जिसके चरणों की रज मे,बसा है सारा धाम...