जो देर तलक हाथों में बसकर,
समझ सका ना भाव मेरे,
कैसे कहूं मन की बातें,
कैसे दिखलाऊं घाव मेरे ....
कैसे रखु उम्मीद किसी से,
इतना ही समझ न पाया,
पहले जाँचा परखा है,
हर वक़्त मुझे आजमाया है..
कभी वक़्त ऐसा भी था,
ज़ब बसते थे,
हम तो उनकी यादो में,
फोटो मेरी रखते थे वो ,
अपने बंद किताबो,
वो पढ़ते थे किताबो को ,
या फोटो में मेरे भावों को..
