भटक गया हुँ, अटक गया हुँ.
कुछ भूले बिसरे यादो मे,
वास्तविकता से परे,
कुछ अनिश्चित संवादों मे,
कहना बहुत कुछ है मग़र,
कुछ वजह बाकि है...
परिश्रम और हिम्मत का रंग,
क्या केवल खाकी है...
कुछ अपनों को छोड़,
कुछ परायों से रिश्ता जोड़ा है...
ख्वाहिशशो के इस जहाँ मे,
न जाने क्या क्या छोड़ा है...
क्या कोई कोई अपना बनकर,
हमें संभाल पायेगा,
भटकती दुनिया से बाहर,
क्या कोई हमें निकाल पायेगा...
@अविनाश सिंह
