किसी दीवाने की बेअदबी का नतीजा है ,
या किसी वाइज़ ने इश्क़ का नाम ख़ुदा रखा है?

हवाओं का बदलता रुख़ क़ायनात की देन है, 
या इंसान ने ही ये बीड़ा उठा रखा है?

उसकी गली से सब चुप-चाप गुज़रते हैं, 
क्या उसने ख़ामोशी पर कोई इनाम रखा है?

सिर झुकाकर मंजूर कर लेते हैं सारे हुक्म, 
ये किस मिट्टी में अपना ईमान दफ़ना रखा है?

कुछ तो है जो उस मालिक के भी बस का नहीं ,
यूँ ही तो नहीं उसने इंसा को इंसा रखा है !

दिल ओ दिमाग़ की जंग छोड़ क्यों नहीं देते ?
अब आख़िर इस जंग में क्या रखा है?

उसकी आँखों में कभी गौर से देखना 'सिमरन',
किस किस बहाने उसने तुम्हें खुद में जिंदा रखा है !

– सिमरन भगतानी