इक मुकदमा है जो लड़ना अब भी बाकी है,
कुछ दलीलें हैं जो मैंने पेश नहीं की।
ऐसा नहीं की अंधेरा मायूस नहीं करता..
ऐसा भी नहीं की चिराग़ जलाने की कोशिश नहीं की!
इस शहर को हर आलम चाहा है हमने..
इसने भी हमसे बस दुश्मनी ही नहीं की।
अपनी धुन में मगरूर हैं अलहदा हैं...
किसी की ख़ातिर की की नहीं की नहीं की।
अंजाम से डर कर रास्ता कभी नहीं मोड़ा,
किरदार बख़ूबी निभाया है कामचोरी नहीं की।
अभी बचा है इसका नतीजे पर आना भी..
'सिमरन' दास्तां शुरू की है अभी पूरी नहीं की।
- सिमरन भगतानी

