तेरा अब भी यूँ मेरे ख़्यालों में आना

और वो भी बिना इजाज़त आना

अब मेरे दिल को अच्छा नहीं लगता।

ये जो खेलते हो तुम आज भी मेरे दिल के साथ

क्यों करते हो?

मुझे अच्छा नहीं लगता।

बंद करूं जो अपनी आँखें,

तो एकदम से जैसे करीब आ जाते हो

और खोलूं जो ये आँखें तो

बस ओझल हो जाते हो।

अब बस भी करो ये आँख मिचौली

बहुत हुआ!

मुझे अच्छा नहीं लगता।

माना कि कभी ये धड़कनें मेरी

तेरी ग़ुलाम हुआ करती थीं

मगर अब तुम्हारा मेरे दिल पर,

मेरे तस्सवुर पर, यूँ पहले की तरह हक जताना

मुझे अच्छा नहीं लगता।

ना जाने ये सही है या गलत है

मगर अब यही मेरी हकीकत है

कि कभी जिस मोहब्बत पर

मुझको ग़ुरूर था बेहद

अब उसी मोहब्बत का याद आना

और रात-रात भर जगाना

मुझे अच्छा नहीं लगता।

मजबूर हूँ कहीं न कहीं

दिल के हाथों आज भी

मोहब्बत है तुमसे

आज भी...

मजबूर हूँ दिल के हाथों

दिल को तुम भूले

नहीं हो आज भी...

मगर ऐसा दिल का

कहना है..

जहां तक मेरी बात

है..

अपने दिल का ये तुम्हारे ही

होकर रहने का फ़ैसला..

मुझे अच्छा नहीं लगता।