बहुत बेपरवाह हूँ,

होश-ओ-हवास लापता हैं।

दिल की भी कोई ख़बर नहीं,

चैन-ओ-सुकून भी ख़फ़ा है।

उसके हो कर भी, उसके नहीं हैं हम

इस जहाँ की नज़र में,

हाय ये कैसी आज़्ज़ियत है, कैसी सज़ा है।

कौन कहता है कि इश्क़ बहुत ख़ूबसूरत है,

सब फ़रेब है, झूठ है,दग़ा है!