मैंने तेरी यादों से

जी बहलाना बंद कर दिया है।

मैंने दिल की बातों में

आना बंद कर दिया है।

जिन रास्तों से कभी गुजरे थे तुम

मेरा हाथ थाम कर,

मैंने उन रास्तों से

जाना बंद कर दिया है।

अब ना किसी से मोहब्बत है मुझे,

और ना ही नफरत है,

जहां से जज़्बात उमड़ते हैं,

मैंने दिल का वह कारख़ाना

बंद कर दिया है।