मुझे मालूम है, कि हमारा इश्क़

अधूरा था, ना-मुकम्मल था।

हाँ, यह भी मालूम है,

कि तुम अब कभी मेरे नहीं हो सकते।

फिक्र मत करो।

मैंने ख़ुद को

संभाल लिया है।

मैंने दिल को समझा

दिया है।

मगर सुनो,

एक छोटी सी दरखास्त

है...

कि कभी-कभार, तुम बस ख़्वाबों में आ जाया करो।

हक़ीक़त में नहीं, तो ना सही।

लेकिन तुम ख़्वाबों में, बस मेरे ही रहना।

कभी बाज़ार की भीड़ में, गर में दिख जाऊं, और नज़रें टकरा जाएं,

तो मुँह मत फेरना मुझसे।

बस...

हल्का सा मुस्कुरा दिया करना।

कभी गर फ़ुर्सत में तुमको भी

मेरी याद आए,

कभी गर फ़ुर्सत में दिल में

जो दफ़्ना दिया था हमने,

वो इश्क़ फ़ड़-फ़ड़ाए,

तो मेरी ही तरह तुम भी

दुनिया से छुपकर

मोहब्बत की बरसी मना

लिया करना।

इस दुनिया में नहीं तो ना सही,

हम किसी और दुनिया में

ज़रूर मिलेंगे,

मेरी तरह तुम भी, ख़ुदा से यही दुआ मांग लिया करना।