सुनो, तुमसे एक दरख़ास्त है मेरी,

कि यूँ बार-बार याद मत आया करो।

देखो, बड़ी मुश्किल से सोया है इश्क़

तुम्हारा मेरे दिल के अंदर...

यूँ उसे बार-बार मत जगाया करो।

मुझे और भी बहुत काम है दुनिया में

यूँ बेवक़्त मेरे ख़यालों में आकर

यार ध्यान मत भटकाया करो।

सुनो, मेरी एक दरख़ास्त है तुमसे,

कि यूँ अपनी यादों के ज़रिए

मेरे दिल पर अब हक़ मत जाताया करो।

माना दिल बहुत बुरी तरह से टूटा है

मगर इससे भी ख़ुश रहने का हक़ है।

तुम जा चुके हो तो पूरी तरह जाओ

यूँ मेरे दिल की ख़ुशियों के रास्ते

में मत आया करो।