ना जात धर्म भेदभाव
मानवता रूपी प्रेमभाव
सींच विधार्थीरूपी पौधा
ये मानते स्व परिवार है
ना ही धीमी पडे ऊर्जा
है रब से भी ऊंचा दर्जा 
धरती पे सूरज का जैसे
इतना इनका उपकार है
जीवन सार सिखाने में
सही व गलत दिखाने में
छवि उत्कृष्ट शिक्षक की
 परभाषित परोपकार है