भेदभाव सिखाता है सविधान
जैसे ये आरक्षण का प्रावधान
अपमान तिरंगे का सहता मौन
फिर सम्मानित ही बचता कौन
खून खौलता नहीं इस ठेस में
ये कैसी आजादी है मेरे देश में

स्त्री को देवी का दर्जा दिया जाता 
फिर क्यूं ना सम्मान किया जाता
क्यूं कानून कोई ठोस नहीं बनता
क्यूं कोई दरिंदा फांसी नहीं चढ़ता
राक्षस फिरते यहां इंसानों के भेष में
तो ये कैसी आजादी है मेरे देश में

ना ही इंसाफ आम इंसान को मिले
ना मान बॉर्डर आले जवान को मिले
अन्नदाता जहां वो किसान परेशान है
कैसे कह दूं मेरा ये मुल्क खुशहाल है
बल बस दिखे राजनैतिक कलेश में
आखिर कैसी आजादी है मेरे देश में