राजू मियां बड़े सयाने
गाते हैं कौओं जैसे गाने,
खुद को वह समझते शाने
स्टाइल दिखाते जैसे सब जाने।

डिंगे हांकते सारा दिन
जैसे हो वह शहजादा अलादीन,
करते हैं सबसे झूठा वादा
लड़ने का है सिर्फ इरादा।

पढ़ने में है सबसे पीछे
हर बात को लंबा खिंचे,
अगर कोई पूछे इनसे सवाल
बहाना बना कर देते टाल।

बात-बात पर झगड़ा करते
अपने को वह तगड़ा कहते,
पर लड़ने के लिए जब कोई आए
भाग जाए वह दुम दबा के।