परीक्षा कैसा है झंझोल
याद करो फिर भी नंबर गोल,
किताबें भी इतनी मोटी मोटी
10 किलो जब बैग को तोल।।
इतना लंबा होता है उत्तर
फिर भी कहते सब, याद कर पुत्तर,
याद कर दिमाग का बजता ढोल
परीक्षा कैसा है झंझोल।।
स्कूल में टीचर के मोटे डंडे
लगते ही हाथ पाव पड़ते ठंडे,
किताबें नहीं वह विष का घोल
परीक्षा कैसा है झंझोल।।
किताबें छाप के इन्हें चाहिए पैसे
बच्चों की इनको परवाह कैसे,
अब तो यारों कोई बोल
परीक्षा कैसा है झंझोल।
