मुरली वाले प्यारे श्याम,
लू मैं नाम तेरा सुबह शाम।
तेरे जैसा नहीं कोई दूजा
घर-घर होती तेरी पूजा,
तू ही विष्णु तू ही राम
लू मैं नाम तेरा सुबह शाम।
तू है हम सबका स्वामी
तू ही है सर्वोत्तम ज्ञानी,
चारों तरफ है तेरा नाम
लू मैं नाम तेरा सुबह शाम।
यशोदा मैया ने तुझे पाला
तू ही है सब का रखवाला,
भला करे तू सबका काम
लू मैं नाम तेरा सुबह शाम।
बंसी वाले ओ रे कन्हैया
पार लगा दे हमारी नैया,
तुझ को कोटि-कोटि प्रणाम
लू मैं नाम तेरा सुबह शाम।


