चींटी करती मेहनत दिन भर

इसका यही है काम

तुमने देखा होगा इसको

नहीं करती यह आराम।


इसका यही है उद्देश्य

पूरा करें सुबह शाम

कैसा भी मौसम हो

करती रहती है काम।।


सीख हमें इससे है मिलती

अगर इसके जैसा लोग ठान

एक दिन जरूर बनोगे

तुम भी सफल इंसान।।


यही सफलता की कुंजी

सबसे बड़ी यही पुंजी

अपना लो मेहनत की राह

देखकर लोग कहेंगे वाह।।