मैं बेटी सयानी, बन गई हूं बहू रानी।
कोई बनी है मेरी जेठानी,
तो किसी की बन गई हूं मैं देवरानी।
बाबूजी का सपना पूरा हो गया है,
पर उनका घर अब अधूरा हो गया है।
उस घर की मैं बेटी नहीं बेटा थी,
लाडली थी और सबकी चहेता थी।
उस आंगन में मैं खेली थी,
उस आंगन का काम संभाला था।
छोड़ चुकी अब मैं वह आंगन,
आ गई ससुराल अपने पति के द्वारे।
हुई विदाई, सबके अखियन भीगे,
राह देखें फिर सब आंख पसारे।
तुमने जो सीख दी है मुझे,
मरते दम तक निभाऊंगी।
कह दिया भगवान से मैंने,
अगले जन्म,
फिर तेरी बेटी बनकर आऊंगी।
