आया मदारी बंदर लेके
बच्चे-बच्चे उनको देखें,
डमरू बाजे डम डम डम
बंदर नाचे छम छम छम।।
गोल-गोल चक्कर लगाता
यह देख सबको भाता,
मजेदार काम करके
सबको खूब हंसाता।।
गुलाटी ऊपर नीचे खाता
केला उसको है भाता,
बंदरिया के संग
मौज खूब उड़ाता।।
सर पर रख के संदूक
नाचता हाथ में लेकर बंदूक,
समय जब हो गया पूरा
पैसे मांगने आया लेकर कटोरा।।


