लो प्रभु का तुम सब नाम
जय श्री राम, जय-जय श्री राम
सुबह सवेरे सबसे पहले
इनको करो प्रणाम
जय श्री राम जय-जय श्री राम।
यह है जगत के पालनहारी
करती पूजा जग यह सारी
रोम रोम में बसे हैं हमारे
कहते सूरज चांद सितारे
यह हम सब की बिगड़ी सवेरे
चारों दिशा गुंजे इनका नाम
जय श्री राम जय-जय श्री राम।
सदा सेवा में रहते तत्पर
इनके अनुज भ्राता लक्ष्मण
जानकी माता बिन अधूरा
है प्रभु श्री राम का जीवन
तुम ही विष्णु, तुम ही श्याम
लो प्रभु का तुम सब नाम
जय श्री राम जय-जय श्री राम।

