जो तुमसे प्रेम करे...
वह जो तुमसे प्रेम करे
उससे सुंदर कोई फूल नहीं होता,
खिला ही नहीं होता कहीं
पूरी सृष्टि में,
कोई सुगंध ही नहीं होती
जो कर दे मदमस्त प्राणों को,
वह बनी ही नहीं होती,
कोई होता नहीं आत्मा को अंदर तक भिगो देने वाला बेहतर संगीत
किसी भी सरोद या सितार में
उसकी हंसी से बढ़ कर,
अगर होता है
तो तुम अभागे हो
*****
सिद्धार्थ बाजपेयी
