आते है मुझे सपनें अक्सर रंग-बिरंगे उड़नखटोलों के नीचे सफ़ेद रेतीली धरती ऊपर चमचमाते उड़नखटोले, लाल गुलाबी पीले फूल नाजुक-सी जिन पर इठलाती तितलियाँ जगमग-जगमग लालटेनें लगी है हवा के संग लहराते झालर, रोशन भरे है उड़नखटोले पर बैठा नहीं है उनमें कोई खाली बिलकुल खाली है, गिरने लगी उनसे रोटियाँ अचानक करके एक-एक तो कभी जोड़ों में कभी गुच्छों में है रोटियाँ गिर रही लगते जा रहे है ढ़ेर जमीं पर जहाँ देखो वहाँ पड़ी है रोटियाँ, सुनसान निर्जन धरती है है रोटियाँ तो खूब सारी लेकिन अफ़सोस आदमी नहीं है कोई उठाने वाला।