कोटा की इक गली मे पटना बसा हैं
बैंगलोर के कोडिंग मे रांची फंसा है।
दिल्ली के दफ़्तरों में सिलीगुड़ी मिल जाती है
जम्मू के च़मन मे मदुरई भी खिल जाती है।
मुंबई मे बनारस सपने बुनता है
इंदौर मे कटक सरकार चुनता है।
मिलने की सुक़बुकाहट
बिछड़ने का गम होता है।
हर शहर मे दूसरा शहर बसता है
कहीं थोड़ा ज़्यादा
कहीं थोड़ा कम होता है।
