क्या नशा था रात मे!
दिलकश सी बात मे!
आंख बंद थी
मुंह खुला था
भूख दिखती आंत मे।
हड्डीयों का स़ख्त ढ़ांचा
यूं पड़ा ख़ामोश था
सांसे भी जब चल रही थी
किसको उसका होश था?
ना कोई था देश उसका
ना शहर ना गांव था
काग़जो पर ज़िक्र पाता
जब होता चुनाव था।
गर कहानी खत्म होती
मौत मिलती सुकून से
लेकिन कितने गिद्ध खड़े है
खेलने को खून से।
गुम़शुदा जो जी रहा था
नाम उसका रोज लेंगे
जात से गर ना बनी तो
मज़हब उसका खोज लेंगे।
रगड़कर कर सिकुटी चमड़ी को कफ़न से
इक लत्ती छटकायेंगे
नफ़रतो की मशाल से
न जाने कितने घर जलायेंगे।
है सहर का वक्त लेकिन
क्युं तिमिर छंटता नहीं?
क्युं रवि यूं कैद है?
सबमे क्युं बंटता नहीं।
क्या नशा था रात मे!
दिलकश सी बात मे!
आंख बंद थी
मुंह खुला था
भूख दिखती आंत मे।
