खुशियों को संग ले,गम के भी रंग ले

मैने बुनी इक कहानी 

आखों से बहता ,बहता गया वो

पिघला सा यादों का पानी

कुछ मैने पाया,पा कर भी खोया

अपने हुए अजनबी थे

हंस के बिताये दिन मुफ़लिसी के

सब हासिल कर के रोया

है गिरती,उठती,उठती,गिरती

जीवन की ये धार

जो म़ौजो से दूर रहे

ना होगी क़श्ती पार

है कुछ गहरी,कुछ ठहरी सी

जीवन की ये धार

जो म़ौजो से दूर रहे

ना होगी क़श्ती पार।