सुबह सवेरे जल्दी उठकर
ध्यान जरा सा तुम कर लेना।
जीवन को अमृत में डुबोकर
योग की चादर में सो लेना।।
तुम फिर सब कुछ छोड़ छाड़ कर
जीवन को योगासन देना।
सुबह सवेरे जल्दी उठकर
योग को लोगो मे भर देना।।
काया को पुष्पो सा महका कर
जीवन को मधुवन कर देना।
सुबह सवेरे जल्दी उठकर
योग ज़रा सा तुम कर लेना।।
वर्ष में 21 जून जब आये
उस दिन सपथ फिर ले लेना।
सुबह सवेरे जल्दी उठकर
अष्टांगो का घोल पी लेना।।
सभी रोगों की एक दवा है
उसे ज़रा लोगो को देना।
सुबह सवेरे जल्दी उठकर
योग को आदत में कर लेना।।
योग है अमृत योग है पूंजी
इसकी गणित ज़रा समझ लेना।
सुबह सवेरे जल्दी उठकर
योग में खुद का योगदान देना।।
जब जब दवा काम न आये
इस पर अमल ज़रा कर लेना।
सुबह सवेरे जल्दी उठकर
ऋषि पतंजलि को पढ़ लेना।।
नरेश अगर बनना हो तुमको
योग ब्यायाम को नित्य कर लेना।
सुबह सवेरे जल्दी उठकर
योग ज़रा सा तुम कर लेना।।
कविताकर-गौपुत्र श्याम नरेश दीक्षित
सुबह सवेरे जल्दी उठकर