धरा का वृक्षो से श्रृंगार करो
मानव अपितु मानवता से भी प्यार करो।।
जल को आज सँजोकर तुम
फिर से नवनिर्माण करो
धरा का वृक्षो से श्रृंगार करो।।
कल कल पावन पवनो को
आज पूर्ण आकार करो
धरा का वृक्षो से श्रृंगार करो।।
गौ गंगा गायत्री को बचाकर
पृथ्वी को निहाल करो
धरा का वृक्षो से श्रृंगार करो।।
आज भागीरथ बनकर तुम
भू पर अमृत निर्माण करो
धरा का वृक्षों से श्रृंगार करो।।
झर झर झरनों की आहट
चू चू चिड़ियों से प्यार करो
धरा का वृक्षों से श्रृंगार करो।।
पुष्प मधुकर और नदियों
का इस प्रकृति को उपहार करो
धरा का वृक्षों से श्रृंगार करो।
नरेश यही विनती करे
न अब वसुंधरा का उपहास करो
धरा का वृक्षों से निर्माण करो।।