वर्षा की बूंदों जैसा

शीतल जो प्रेम था

अग्नि की लपटों जैसी

धधकती वासना ने

न जाने कब उसका स्थान ले लिया


इन दोनों के द्वन्द्व में कितने घर नीलाम हुए 

कभी बदल गए कोठों में, कभी-कभी शमशान हुए


एक धड़कन में बसा रहा

दूजा दिमाग पर चढ़ा रहा 

एक ने खुलकर हंसना सिखाया 

दूजे ने हसीन मुखौटा लगाया 

एक ने दुख भी हंसकर परोसा 

दूजे ने सुख देकर भी कोसा


प्रेम यदि ईश्वर का मंदिर है 

तो वासना भक्तों की इच्छाएं 

यदि समस्त इच्छाएं पूर्ण भी हुई फिर भी उनकी कतार है

यदि एक भी विफल हुई तो मंदिर का होना ही निराधार है