नए नए से लोग मिले थें
नए-नए जज़्बात खिले थें
नए-नए अरमान जगे थें
नए-नए से फूल सजे थें
नया नया संसार बसा था
नया नया बाज़ार सजा था
नई नई कुछ बात हुई थी
नई नई सी रात हुई थी
नशा उतरा जब नई राहों का
अंधेरे की खुली बांहों का
कुछ रिश्ते पुराने याद आ गए
आंसुओं के अंबार छा गए
अब पछतावा है दिल में मेरे
नज़रों में उदासी है
ख्वाबों में तो बहुत जी लिए
हकीकत में जीना बाक़ी है

