क्यू शांति है हर जगह क्यू ये रात हुई है गुम,
क्या शहर मे जिससे रौशनी है वाही चाँद हो क्या तुम ।
कोई फर्क नही है उसमे और तुममें क्या जानती हो तुम,
बस वोह ऊपर रह कर उजाला देता है और निचे रह कर तुम।
वोह सब जगह ओर दिखता है इस बात पर उसे गुरुर है ,
पर देख कर जिसे खुशी होती है हर वक्त सबको कुछ ऐसा तुममें नूर है ।
सुना है की सितारे चाँद के साथ सिर्फ रात मे जगमगाते है ,
पर देखा जो तुम्हे पलट कर तो सितारे तुम्हारे तरफ दौड़े चले आते है ।
बात करके तुम्हारी मन करता हि नही की कुछ सोचे हमारी ,
अब तुम हि बताओ मौतरमा की तारीफ़ किसकी करु उस चांद की या तुम्हारी .......
